Ticker

6/recent/ticker-posts

तकनीकी कौशल के प्रतीक भगवान विश्वकर्मा की आराधना, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में श्रद्धा से हुई पूजा

गढ़वा।ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक अनूप सोनी ने विधि-विधानपूर्वक भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।
इस दौरान विद्यालय में संचालित सभी बसों एवं अन्य वाहनों की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। निदेशक अनूप सोनी ने भगवान विश्वकर्मा से विद्यालय की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि तथा विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के मंगल की कामना की।
पूजा के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी श्रद्धापूर्वक पूजा में सहभागिता करते हुए भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
निदेशक अनूप सोनी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा हमें अपने कार्य के प्रति निष्ठा, समर्पण और कुशलता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव आलोक सोनी, प्रबंधन समिति सदस्य आकाश सोनी, धीरज राज, प्रधानाचार्य डॉ. निरकेष शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments