Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरुओं को नमन: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में शिक्षक दिवस पर सम्मान और संस्कार का अद्भुत संगम

गढ़वा। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक अनूप सोनी, सचिव आलोक सोनी, प्रबंधन समिति सदस्य धीरज राज एवं प्रधानाचार्य डॉ. निरकेष शर्मा द्वारा भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर निदेशक अनूप सोनी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार, अनुशासन एवं व्यक्तित्व का भी निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा जैसे छोटे शहर से भी टॉपर निकल सकते हैं, इसके लिए केवल मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान शिक्षक प्रवीण दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और हम सभी का कर्तव्य है कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करें।
प्रधानाचार्य डॉ. निरकेष शर्मा ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को पौधों की तरह सींचकर उन्हें एक सशक्त एवं शिक्षित वृक्ष के रूप में विकसित करना हमारा दायित्व है, जिससे वे विद्यालय और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल देखा गया। अंत में शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments