Ticker

6/recent/ticker-posts

बी. डी. पब्लिक स्कूल में राधा-कृष्ण झांकी से सजी जन्माष्टमी, शिक्षक दिवस पर गूंजा गुरु वंदन

गढ़वा। प्रखंड के कामता गांव स्थित बी. डी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक आलोक कुमार पांडेय द्वारा सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर निदेशक आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि माता-पिता बच्चों को जीवन देते हैं, लेकिन जीवन जीने की कला शिक्षक सिखाते हैं। शिक्षक केवल पढ़ाते ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को चरित्रवान, जिम्मेदार और बेहतर इंसान बनाते हैं। उन्होंने सभी से डॉ. राधाकृष्णन के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया, जिससे पूरा वातावरण भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण हो गया।
राधा बनी प्रिशा एवं कृष्ण बने गोरांग
कार्यक्रम में नर्सरी की छात्रा प्रिशा पांडेय ने राधा रानी की भूमिका निभाई, जबकि यूकेजी के गोरांग ने भगवान कृष्ण का स्वरूप धारण किया। छोटे-छोटे बच्चों ने पीली पोशाक में राधा-कृष्ण की झांकियों को जीवंत कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके आदर्शों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका आकांक्षा केसरी, द्राक्षा, यास्मीन एवं शिव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर प्रिशा पांडेय, स्नेहा कुमारी, आयुषी कुमारी, प्रियांशी कुमारी, साक्षी कुमारी, दिव्या कुमारी, अर्पणा कुमार, मयंक कुमार, अतीफ आज़ाद खान, सोनू कुमार, अभिराज कुमार, राजन कुमार, अंकुश कुमार (कक्षा–UKG), अम्बर, ऋतु राज, गोरांग कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments