Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा गढ़वा में बड़ी कार्यशाला, 14 कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त

गढ़वा। भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय पिंडरा, गढ़वा में सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सीमा सिंह बतौर मुख्य अतिथि एवं प्रभारी के रूप में शामिल हुईं।
कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के तहत 14 विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए। इनमें सेवा सेतु अभियान के लिए संतोष दुबे एवं अद्याशंकर पाण्डेय, आशीर्वाद का दीपक के लिए मनोज जायसवाल एवं ओमप्रकाश गुप्ता, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत के लिए रामशीष तिवारी एवं पवन कुमार, जननी सेवा गाथा के लिए मधुलता कुमारी एवं अनीता गुप्ता, आंगन का उत्सव के लिए हरेंद्र दुबे एवं कंचन जायसवाल, कहानी बदलाव की के लिए रघुराज पाण्डेय एवं रामप्रताप साव, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए मुकेश चौबे एवं अरविंद पटवा, सेवा ज्योति यात्रा के लिए अरविंद तुफानी एवं सुरेन्द्र राम, बड़नगर से वाराणसी जल जन सेवा संकल्प यात्रा के लिए डॉ. लालमोहन एवं विकास तिवारी, सेवा मेरा योगदान के लिए सुरेन्द्र विश्वकर्मा एवं अविनाश पासवान, रंगोली राष्ट्र घर-घर से राष्ट्र तक आभार एवं संकल्प रंगोली के लिए मीना गुप्ता एवं पार्वती सिंह, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के लिए मुरली श्याम सोनी एवं उमेश कश्यप, जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट के लिए कृष्णा कुशवाहा एवं सुप्रित केशरी तथा मोटरसाइकिल यात्रा के लिए धनंजय गौड़ एवं अशोक केशरी को प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाया गया।
मुख्य अतिथि सीमा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कार्यकाल में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा है और इसी विचारधारा को भाजपा कार्यकर्ता गढ़वा जिले के प्रत्येक कोने तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद घुरण राम, प्रदेश आमंत्रित सदस्य विनय चौबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद, मुकेश चौबे सहित अन्य जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments