गढ़वा।पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, गढ़वा इकाई के तत्वाधान में फोरेस्ट कॉलोनी योग कक्षा में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजीव रंजन अग्रवाल एवं एलआईसी डी.ओ. दुबे जी द्वारा संयुक्त रूप से योग शिक्षक प्रदीप केशरी एवं श्रवण कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राजीव रंजन अग्रवाल ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन न केवल एक महान शिक्षक थे, बल्कि वे भारत के राष्ट्रपति पद तक पहुंचकर देश का गौरव बढ़ाने वाले महान विभूति थे। उनके विचार और योगदान आज भी प्रेरणा स्रोत हैं।
इस अवसर पर योग कक्षा की महिला साधकों द्वारा भी योग शिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत अंजना अग्रवाल द्वारा सभी साधकों के बीच फल वितरण किया गया, जिससे वातावरण और भी सौहार्दपूर्ण बन गया।
कार्यक्रम में संगीता देवी, अभिमन्यु चौबे, सेवा निवृत निबंधन कार्यालय कर्मचारी रामदास पाल, फोरेस्ट लिपिक नगीना राम, शिवनाथ राम, रीना सिंह, अंजना अग्रवाल, रेखा देवी, ओणम सिंह, विमला देवी, गोरखनाथ तिवारी, मनीष गौतम, ब्रह्मदेव महतो, अशोक कुमार, विनोद सिंह, सार्थक कुमार, पूर्णिमा कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments