Ticker

6/recent/ticker-posts

जायंट्स सेवा सप्ताह में हृदय जांच शिविर, 22 मरीजों को मिला परामर्श

गढ़वा। जायंट्स सेवा सप्ताह के चौथे दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल परिसर में हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीनियर हार्ट सर्जन डॉ. विकास केसरी ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए कुल 22 मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।
जांच के दौरान तीन मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में जाने अथवा दिल्ली आकर उपचार कराने की सलाह दी गई। डॉ. विकास केसरी ने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर उनका ऑपरेशन नि:शुल्क कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड नहीं होने पर भी आधार कार्ड व राशन कार्ड के आधार पर मरीजों को इस सुविधा का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2016 से डॉ. विकास केसरी हर माह के तीसरे रविवार को जायंट्स ग्रुप के तत्वावधान में गढ़वा में हृदय रोगियों की जांच करते आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई जरूरतमंद मरीजों की नि:शुल्क ओपन हार्ट सर्जरी भी कराई है। संस्था के साथ उनके 10 वर्षों से अधिक के जुड़ाव को देखते हुए सेवा सप्ताह के अवसर पर जायंट्स ग्रुप गढ़वा द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉ. केसरी ने कहा कि अपने गृह नगर में मरीजों की सेवा कर उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है और आगे भी वे इसी तरह संस्था के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में जायंट्स वेलफेयर फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, एमपी केसरी, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केसरी, यूनिट-2 के डायरेक्टर मनोज केसरी (रूपा गंजी), ग्रुप अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, वित्त निदेशक अजय केसरी, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केसरी, मनोज केसरी (हिंदुस्तान सेनेटरी), मनोज केसरी (पोस्ट ऑफिस), पूर्व वित्त निदेशक अशोक केसरी, संतोष मेहता एवं मंदीप प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments