Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा का संकल्प: 17 से 23 सितंबर तक गढ़वा में ‘जायंट्स सेवा सप्ताह’, जनहित कार्यक्रमों की लंबी श्रृंखला तय

गढ़वा: भारतीय मूल की अंतर्राष्ट्रीय सेवा संस्था जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा 17 से 23 सितंबर तक ‘जायंट्स सेवा सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी ग्रुप के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने दी।
इसको लेकर स्थानीय ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल में ग्रुप की बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 का सेवा सप्ताह निर्धारित तिथियों में मनाया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को गोविंद उच्च विद्यालय के समीप गुप्ता इन्वेस्टमेंट के पास पौधा वितरण किया जाएगा। 18 सितंबर को बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा में ब्लड ग्रुप जांच शिविर लगेगा। 19 सितंबर को जीएन कान्वेंट स्कूल में अंगदान विषय पर सेमिनार आयोजित होगा। 20 सितंबर को नीलकंठ महादेव परिसर, बंडा पहाड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।
वहीं 21 सितंबर को घंटाघर चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 22 सितंबर को जेपीएस सेंट्रल स्कूल में डेंटल कैंप आयोजित किया जाएगा। सेवा सप्ताह के अंतिम दिन 23 सितंबर को सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल, ब्रेड व बिस्कुट का वितरण किया जाएगा। समापन समारोह 27 सितंबर की शाम स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में आयोजित होगा।
बैठक में फेडरेशन पदाधिकारी अजयकांत पाठक, विनोद कमलापुरी, विजय कुमार केसरी, अवधेश कुशवाहा, प्रधान निदेशक अशोक विश्वकर्मा, वित्त निदेशक अजय कुमार केसरी, मनोज कुमार केसरी, मदन प्रसाद केसरी, विनोद गुप्ता, मंदीप प्रसाद, उदय कुमार गुप्ता, दीपक तिवारी, सुनील कुमार अग्रवाल, रविंद्र केशरी, रितेश कुमार केसरी, अरुण कुमार, ध्रुव केसरी, मुजीबुद्दीन खान, राकेश कुमार केसरी, दीपक केसरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments