Ticker

6/recent/ticker-posts

गौ सेवा के साथ Leo Club of Garhwa Awesome के नए सत्र 2026–27 की प्रेरणादायक शुरुआत

गढ़वा। Leo Club of Garhwa Awesome द्वारा सत्र 2026–27 की शुरुआत सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ की गई। सत्र के प्रथम सेवा कार्य के रूप में क्लब द्वारा गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों एवं Leo Club के एडवाइजर ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राहुल कुमार साहू के नेतृत्व में हर्ष कश्यप, दीपक केसरी, प्रीतम राज, हैप्पी, क्षितिज, तुषार, साहिल एवं हर्ष कुमार सहित सभी सदस्यों ने गौ सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया तथा समाज में सकारात्मक पहल का परिचय कराया।
कार्यक्रम की सबसे विशेष एवं प्रेरणादायक बात 7 वर्षीय संस्कार राज की भागीदारी रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ गौ सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और सभी के लिए प्रेरणा बने।
कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने “सेवा ही संकल्प, सेवा ही सम्मान” के संदेश के साथ समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment

0 Comments