Ticker

6/recent/ticker-posts

गढ़वा की बेटी ने रचा इतिहास: स्रियान्शी शर्मा ने CBSE ईस्ट जोन बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक

गढ़वा। जिले के लिए गर्व की बात है कि NPS गुरुकुलम पब्लिक स्कूल, गढ़वा की छात्रा स्रियान्शी शर्मा ने CBSE ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (2026-2027) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है।
अंडर-17 आयु वर्ग में 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए स्रियान्शी ने अपने दमदार खेल और तकनीकी कौशल से सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से पूरे जिले में खुशी की लहर है और विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।
स्रियान्शी की इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच रामप्रवेश तिवारी और गौतम कुमार का विशेष योगदान रहा है, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने स्रियान्शी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी इस सफलता को गढ़वा जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।
स्रियान्शी शर्मा की इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments