डंडई। प्रखंड के रारो बाजार प्रांगण में गुरुवार को आगामी जन्माष्टमी पूजा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी पप्पू कुमार यादव ने की। बैठक में सर्वसम्मति से जन्माष्टमी पूजा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं के लिए बैठक में समिति का गठन किया गया। इसमें संतोष यादव को अध्यक्ष, शिवप्रसाद यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, विजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, अनिल चंद्रवंशी को सचिव, विनोद यादव (सुंदल) को उपसचिव, महेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, शिवधर यादव को उपकोषाध्यक्ष तथा चंद्रिका यादव को संगठन मंत्री बनाया गया।
इसके अलावा विनोद यादव, भरत विश्वकर्मा एवं प्रान यादव को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई, जबकि रंजित कुमार विश्वकर्मा एवं कमलेश यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही कई ग्रामीणों को समिति का सदस्य भी बनाया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 4 सितंबर को रारो बाजार प्रांगण में जन्माष्टमी पूजा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (दुगोला) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना, महाप्रसाद वितरण एवं मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
अंत में आयोजन को सफल बनाने हेतु ग्रामीणों से सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता की अपील की गई तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।
0 Comments