डंडई (गढ़वा)। डंडई मुख्य सड़क स्थित अल-शिफा मेडिकल हॉल का सोमवार को भव्य एवं समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम ने फीता काटकर मेडिकल हॉल का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन अवसर पर डॉ. मुजफ्फर अंसारी, पूर्व मुखिया हनीफ शेख, डॉ. हारुन अंसारी, एमडी जहीरुद्दीन अंसारी, शकूर अंसारी, शाहिद अंसारी, मनौवर अंसारी, जहांगीर अंसारी, एमडी इम्तेयाज अंसारी, शोएब आमिर एवं रागिब आमिर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि डंडई मुख्य सड़क पर मेडिकल हॉल खुलने से आसपास के ग्रामीणों को अब आवश्यक दवाइयों के लिए दूर-दराज के बाजारों का रुख नहीं करना पड़ेगा। खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में यह सुविधा स्थानीय लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
मेडिकल हॉल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यहां 24 घंटे दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी, ताकि मरीजों को किसी भी समय परेशानी का सामना न करना पड़े। संचालक ने कहा कि ग्राहकों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ बेहतर और संतोषजनक सेवा देना उनकी प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राहत की बात है। सभी ने अल-शिफा मेडिकल हॉल के सफल संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 Comments