Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा का सिलसिला जारी: 139वें भंडारे में जुटा जनसैलाब, उपायुक्त ने सराहा प्रयास

गढ़वा।  शहर के मुख्य चौक रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप  के तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक भंडारा का 139वां सप्ताह मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वा उपायुक्त  एवं अनुमंडल पदाधिकारी  ने श्री राम मित्र मंडली के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के बीच पूड़ी, सब्जी, बूंदी, रसगुल्ला, कोल्ड ड्रिंक एवं फल का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने संस्था द्वारा लगातार 139 सप्ताह से किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए इतने लंबे समय तक निरंतर प्रयास करना अत्यंत सराहनीय एवं गौरवपूर्ण है। उन्होंने संस्था की पूरी टीम को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री राम मित्र मंडली के सदस्यों ने कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से समाजसेवा का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संस्था के संचालक आकाश केसरी ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और समाजहित से जुड़े कार्यों के लिए संस्था हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, मंडली के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पियूष गुप्ता, अनिल कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments