गढ़वा। गढ़वा जिला पाल महासभा के तत्वावधान में महान लोकनायिका की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित नीलांबर-पीताम्बर बहुद्देशीय नगर भवन के समीप स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पाल समाज के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम से पूर्व प्रतिमा स्थल की विशेष साफ-सफाई की गई तथा पूरे परिसर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके बाद विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पाल समाज के लोगों ने बारी-बारी से प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान “अहिल्याबाई होल्कर अमर रहें” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय सनातन संस्कृति की सशक्त ध्वजवाहक थीं। उन्होंने , एवं सहित देशभर के सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और कई नए मंदिरों का निर्माण करवाया। साथ ही उन्होंने धर्मशालाओं का निर्माण तथा गरीबों के लिए निःशुल्क भोजनालय की व्यवस्था कर समाज सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
गढ़वा जिला पाल महासंघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार पाल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। गड़रिया पाल वंश में जन्मी यह महान विभूति समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन पर हर पाल समाज को गर्व है।
कार्यक्रम में जोबरईया, सहिजना, नवादा, तिलदाग, परिहारा, बरवाही एवं नगदरवा सहित विभिन्न गांवों से आए लोगों ने भागीदारी निभाई। आयोजन को सफल बनाने में पाल महासंघ के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार पाल, दिलीप पाल, योगेंद्र पाल, सत्येंद्र पाल, उदय पाल एवं अजय पाल की सक्रिय भूमिका रही।
इस मौके पर महासंघ के संरक्षक बुधन पाल, रामदास पाल, विश्वनाथ पाल, नागेंद्र पाल, शिवपूजन पाल, मंजय पाल, मनीष पाल, रामदेव पाल, विजय पाल, सुनीता देवी, प्रभा देवी, अनीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
0 Comments