Ticker

6/recent/ticker-posts

हरित भविष्य की ओर पहल: Young Giants Group ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

गढ़वा। जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Young Giants Group of Garhwa द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत समूह के सदस्य गांव पहुंचकर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया तथा ग्रामीणों को भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया।
अभियान के दौरान लगभग 25 पौधों का स्वयं रोपण किया गया, जबकि कुल 150 पौधों में से शेष पौधे स्थानीय ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए। ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कि वे अपने घर, आंगन, खेत एवं आसपास की खाली जमीन पर पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाया जा सके।
समूह के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस मुहिम से जोड़ना है। जब हर परिवार एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करेगा, तभी स्वच्छ और हरित वातावरण का सपना साकार होगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष केसरी, पूर्व अध्यक्ष अंशित केसरी, उपाध्यक्ष देव केसरी सहित सदस्य आदित्य, पार्थ केसरी, कृषु केसरी, अमोल सोनी एवं रोहन अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समूह की ओर से सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments