Ticker

6/recent/ticker-posts

असहाय परिवार की बेटी की शादी का जिम्मा उठाएगा जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन

गढ़वा :जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन की टीम ने गुरुवार को नगर प्रखंड के कुलुवा गांव में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान संस्था द्वारा एक असहाय परिवार की बेटी की शादी अपने स्तर से कराने का निर्णय लिया गया। टीम ने ग्रामीणों के बीच सामाजिक सहयोग, शिक्षा और सामूहिक विवाह की महत्ता पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रतिनिधि महाकाल तिवारी ने कहा कि “वह बेटी हमारी है और उसकी शादी पूरे विधि-विधान से कराई जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन हमेशा जरूरतमंद और असहाय परिवारों के साथ खड़ा रहेगा। साथ ही उन्होंने शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और बेटियों को पढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
इस मौके पर संस्था के सदस्य रमेश कुमार, प्रतिमा देवी, सोनी देवी एवं चंपा जी उपस्थित रहे। वहीं स्थानीय स्तर पर श्रीराम पासवान, दीपक कुमार पासवान, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज चंद्रवंशी, सुजीत कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी, रामलाल राम भारती, ममता देवी, कगवा देवी, नंदेली कुंवर एवं प्रभा कुंवर सहित कई ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लेकर पहल का समर्थन किया।
ग्रामीणों ने संस्था के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments