गढ़वा। कसौधन वैश्य समाज महिला मंच गढ़वा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को अध्यक्ष कंचन बाला कश्यप के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कंचन बाला कश्यप ने की।
बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आगामी श्रावणी उत्सव के आयोजन एवं उसकी रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।
सामाजिक सेवा के अंतर्गत रक्तदान (ब्लड डोनेशन) कार्यक्रम को नियमित रूप से जारी रखने पर सहमति बनी। वहीं, जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे और प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
0 Comments