Ticker

6/recent/ticker-posts

कुश्ती के अखाड़े में आर्य का परचम, स्वर्ण से गौरवान्वित जिला

गढ़वा। कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, खेल विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में गढ़वा जिला मुख्यालय में संचालित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु एवं बीपीडीएवी स्कूल गढ़वा के छात्र आर्य राज ने डीएवी क्लस्टर कुश्ती प्रतियोगिता के 45 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर गढ़वा जिले का नाम रोशन किया है।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद आर्य राज कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र गढ़वा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गुरु सह कुश्ती प्रशिक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी शैलेन्द्र पाठक से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पाठक सर ने आर्य राज को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाठक ने उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को इस वर्ष आयोजित होने वाली विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में गढ़वा को अधिक से अधिक पदक दिलाने के लिए पूरी निष्ठा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ नियमित अभ्यास करना होगा।
इस मौके पर गढ़वा डे बोर्डिंग कुश्ती सेंटर के बालक एवं बालिका खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए और आर्य राज की इस उपलब्धि को हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया।
आर्य राज की इस सफलता पर जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों एवं अन्य कुश्ती खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments