गढ़वा : शहर के चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में जिला अंधापन नियंत्रण समिति एवं राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 33 मरीजों का सफल ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया, जिससे उनकी आंखों की रोशनी वापस लौट सकी।
नेत्रालय के संस्थापक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि पहले लोगों के बीच यह भ्रांति थी कि गर्मी के मौसम में मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं कराया जा सकता है, लेकिन आधुनिक चिकित्सा तकनीक के कारण अब वर्षभर सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन संभव है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का लाभ न केवल गढ़वा जिले के मरीजों को मिला, बल्कि पलामू के सीमावर्ती क्षेत्रों से आए लोगों ने भी इसका लाभ उठाया।
0 Comments