गढ़वा। जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-15 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को स्थानीय फुटबॉल स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा एवं आयोजन सचिव एपीओ कुलदीपक अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा किक लगाकर किया।
उद्घाटन अवसर पर खेल कोषांग से सुशील तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, अजयकांत, चितबिश्राम उच्च विद्यालय के प्राचार्य द्वारिका पांडे, अतुल मिश्रा, जगरनाथ राम, छुनु दुबे, शारीरिक शिक्षक किशोर कुणाल, संजय लाल मौर्य, विजय कुमार सिंह, विजयानंद तिवारी, शमशाद अहमद, रोशनदीप टोप्पो, लक्ष्मण राम, कलंदर पटेल सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में नगर उंटारी की टीम ने खरौंधी प्रखंड को 3-0 से पराजित किया। नगर उंटारी की ओर से अभय कुमार चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाकर टीम को जीत दिलाई।
मैच के रेफरी आकाश दीप, नीलकंठ सिंह एवं कंचन कुमार थे। इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 19 प्रखंडों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 14 जुलाई से आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।