वैल्यू एजुकेशन पर सीबीएसई शिक्षक प्रशिक्षण, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को मिली नई दिशा
गढ़वा: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में सीबीएसई के तत्वावधान में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रिसोर्स पर्सन नितिन राज द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्रशिक्षण का मुख्य विषय वैल्यू एजुकेशन (मूल्य शिक्षा) रहा। इस दौरान शिक्षकों को विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी गई। रिसोर्स पर्सन नितिन राज ने मूल्य आधारित शिक्षा के महत्व, कक्षा में उसके समावेश और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से विस्तार से समझाया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में भी इसकी अहम भूमिका होती है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विभिन्न गतिविधियों एवं चर्चाओं के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।
0 Comments