Ticker

6/recent/ticker-posts

“जज़्बा और हौसले से बदलती है किस्मत” – पूनम प्रभाकर, वीणा एकेडमी में मेधावी छात्रों का सम्मान

गढ़वा : शहर के चिनियां मोड़ स्थित काली मंदिर के समीप अवस्थित वीणा एकेडमी में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित आईएससी परीक्षा में वीणा एकेडमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें रंजन कुमार ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं 11वीं कक्षा में सोनम ठाकुर ने 91 प्रतिशत एवं आनंद मोहन ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
इसके अलावा गुलशन खातून, नरगिस खातून, श्वेता कुमारी, आरती कुमारी, आकिब अख्तर, साक्षी ठाकुर, क्रिसा सागर, अनिशा कुमारी, रेनू यादव, दीपू कुमार, शहीद अंसारी, सुलेखा खातून, गौतम कुमार एवं कुश कुमार सहित कई विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपने अभिभावकों एवं संस्थान का गौरव बढ़ाया।
संस्थान की डायरेक्टर पूनम प्रभाकर ने सभी सफल विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “जज़्बा रखो तो पत्थर भी पिघल जाता है, हौसला हो तो किस्मत भी बदल जाती है।”
उन्होंने आगे बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं झारखंड सरकार की एजुकेशन लोन योजना एवं कल्याण गुरुकुल जैसी योजनाओं का लाभ लेकर उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
पूनम प्रभाकर ने जानकारी दी कि वीणा एकेडमी में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के लिए नए बैच शुरू हो चुके हैं, जहां सभी विषयों के अनुभवी शिक्षक पढ़ाई कराते हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ नीट, जेईई एवं एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की भी विशेष तैयारी कराई जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को फीस में विशेष छूट भी प्रदान की जाती है।

Post a Comment

0 Comments