Ticker

6/recent/ticker-posts

आर.के. पब्लिक स्कूल हू़र में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता—नन्हे-मुन्नों ने रचनात्मकता और आत्मविश्वास से बिखेरा प्रतिभा का रंग

गढ़वा । आर.के. पब्लिक स्कूल, हू़र के किंडरगार्टन वर्ग में आज फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का मनमोहक प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने विभिन्न पात्रों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर अपनी कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता का सुंदर परिचय दिया। नर्सरी-ए से वाष्णवी, रियांश और अलीशा, नर्सरी-बी से समीक्षा, अनमोल और छाया तथा नर्सरी-सी से संजना, सूर्यांश और अफीजा ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में एल.के.जी.-ए से चाहत, अयान और पीयूष, एल.के.जी.-बी से महरून, जस्टिन और आयुष, यू.के.जी.-ए से धर्मवीर, अनमोल और आदिल तथा यू.के.जी.-बी से अनाया, अन्वेषा और श्रेयांश ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया।
बच्चों की प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास, मंचीय कौशल और रचनात्मकता का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और आनंद से भर उठा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री नसरीन हक ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।
निर्णायक मंडल में सुश्री छाया चौबे एवं  विजय प्रजापति शामिल रहे, जिन्होंने बच्चों का मूल्यांकन वेशभूषा, प्रस्तुति, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास के आधार पर किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों—मुस्कान चौबे, अंजलि तिवारी, दिव्या कुमारी, कविता शर्मा, गीता सिंह, प्रीति दुबे एवं सारिब खान सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साहवर्धन एवं सराहना के साथ हुआ। यह आयोजन बच्चों के लिए सीखने और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार अनुभव साबित हुआ।

Post a Comment

0 Comments