Ticker

6/recent/ticker-posts

यंग जायंट्स गढ़वा की ‘सेवा सप्ताह’ पहल—200 जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

गढ़वा। यंग जायंट्स गढ़वा द्वारा आयोजित ‘सेवा सप्ताह’ के दूसरे दिन सामाजिक सरोकार के तहत एक सराहनीय पहल की गई। इस दौरान गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच वस्त्र (कपड़े) एवं चॉकलेट का वितरण किया गया, जिससे लगभग 200 बच्चे लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार केसरी ने की। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष अंशित केसरी एवं उपाध्यक्ष प्रियांशु केसरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनीष कुमार केसरी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं असहाय वर्ग की सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा सप्ताह’ के माध्यम से संस्था लगातार समाजहित में कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी आयोजन जारी रहेंगे।
वस्त्र एवं चॉकलेट पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट रूप से झलक रही थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और आनंद का वातावरण बना रहा तथा बच्चों की मुस्कान ने माहौल को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।

Post a Comment

0 Comments