Ticker

6/recent/ticker-posts

नंद घर आनंद भयो: गायत्री शक्तिपीठ में भक्ति और उल्लास के साथ गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गढ़वा : गायत्री शक्तिपीठ कल्याणपुर में शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध व्यास शिवपूजन मेहता की मंडली द्वारा कीर्तन और सोहर गायन से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से भी एक से बढ़कर एक सोहर की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।
रात्रि में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आह्वान किया गया। पूजा का कर्मकांड गायत्री परिवार की शोभा पाठक द्वारा संपन्न कराया गया। निर्धारित मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद पाठक ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की महिमा और कथा का विस्तार से वर्णन किया, जिससे उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर के हॉल को विशेष रूप से सजाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।
मंदिर परिसर में देर रात तक प्रसाद वितरण और सोहर गायन का कार्यक्रम चलता रहा। इस अवसर पर कल्याणपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
कीर्तन एवं सोहर गायन में अशोक विश्वकर्मा और उपेंद्र शर्मा ने सह गायक के रूप में योगदान दिया, जबकि बैंजो पर रंजीत विश्वकर्मा, नाल पर नंदू ठाकुर एवं अभिषेक ठाकुर तथा झाल पर अनिल विश्वकर्मा ने संगत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के व्यवस्था प्रमुख गौतम विश्वकर्मा, चन्द्रमनी कुमार, ध्रुव कुमार, अनुज कुमार सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments