Ticker

6/recent/ticker-posts

टीम दौलत की संवेदनशील पहल, समय पर रक्तदान से मिली नई जिंदगी

गढ़वा। सामाजिक सरोकार और जनसेवा में सक्रिय समाजसेवी संस्था ‘टीम दौलत’ ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। संस्था के सक्रिय सदस्य राजू सोनी ने समय पर रक्तदान कर एक मासूम बच्ची की जान बचाई, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार, टीम दौलत के सहयोगी पप्पू सोनी की भतीजी के इलाज के लिए तत्काल ओ पॉजिटिव (O+) रक्त की आवश्यकता थी। जैसे ही इसकी सूचना टीम के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की गई, बिना देर किए राजू सोनी तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर बच्ची को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी एवं विशाल कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। नगर परिषद अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान महादान है और समय पर किया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने कहा कि टीम दौलत हर नागरिक के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देती रहेगी।
इस सराहनीय कार्य को लेकर उपस्थित लोगों ने राजू सोनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। टीम दौलत की इस पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि समाज में मानवता आज भी जिंदा है।

Post a Comment

0 Comments