Ticker

6/recent/ticker-posts

कुलपति का एसएसजेएसएन कॉलेज गढ़वा में औचक निरीक्षण, विकास व सुविधाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

गढ़वा। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति ने  एसएसजेएसएन कॉलेज, गढ़वा का विस्तृत निरीक्षण कर महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं व्यावसायिक शिक्षा संकायों का भ्रमण करते हुए वहां की व्यवस्था, संसाधनों और शैक्षणिक गतिविधियों की स्थिति का अवलोकन किया।
इस अवसर पर कुलपति ने महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा संस्थान के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों ने कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों की कमी, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार सहित कई अहम समस्याओं से कुलपति को अवगत कराया।
कुलपति ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय स्तर पर इन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसएसजेएसएन कॉलेज विश्वविद्यालय का एक महत्वपूर्ण अंग है और इसके शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
इस मौके पर प्रो. डॉ. जगदीश पांडेय, शरफुद्दीन शेख, डॉ. बी.पी. पांडेय, रविकांत प्रसाद, डॉ. सतीश कुमार पांडेय, वेद प्रकाश शुक्ला, विनोद सोनी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments