गढ़वा : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। संस्था की ओर से शहर के मेन रोड स्थित नंद कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान के समीप एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों एवं राहगीरों के बीच विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से न केवल पौधे वितरित किए गए, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। उपस्थित सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे इन पौधों को लगाकर उनकी नियमित देखभाल करें, ताकि आने वाले समय में स्वच्छ और संतुलित वातावरण का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन के दौर में इस तरह की पहल बेहद आवश्यक है, क्योंकि फलदार पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि लोगों को पोषण भी प्रदान करते हैं।
0 Comments