गढ़वा। गढ़वा जिला सबजूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 8 एवं 9 अगस्त को स्थानीय में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग (बालक/बालिका) में आयोजित होगी, जिसमें जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग के लिए जन्मतिथि 28 अक्टूबर 2012 से 27 अक्टूबर 2014 के बीच तथा अंडर-16 के लिए 28 अक्टूबर 2010 से 27 अक्टूबर 2012 के बीच निर्धारित की गई है। अंडर-14 वर्ग में खिलाड़ियों को ट्रायथलॉन A, B या C में से किसी एक ग्रुप के साथ किड्स जैवलिन में भाग लेना अनिवार्य होगा।
वहीं अंडर-16 वर्ग के लिए 60 मीटर, 600 मीटर, 80 मीटर हर्डल, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो एवं पेंटाथलोन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस आयु वर्ग के खिलाड़ी अधिकतम दो इवेंट्स में भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं अंकपत्र (जिसमें जन्मतिथि अंकित हो) साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रति प्रतिभागी 50 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता दोनों दिन सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगी। 8 अगस्त को बालक वर्ग तथा 9 अगस्त को बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 21 एवं 22 अगस्त को में आयोजित तृतीय झारखंड राज्य सबजूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां वे गढ़वा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
0 Comments