Ticker

6/recent/ticker-posts

हरियाली के संकल्प संग इनर व्हील क्लब गढ़वा ग्लोरियस ने शुरू किया नया सत्र

गढ़वा। अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वयंसेवी संस्था ‘इनर व्हील’ से जुड़ी इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस ने सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ सत्र 2026-27 की भव्य शुरुआत की। क्लब की ओर से टंडवा स्थित सोनी गुप्ता के फार्महाउस परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर 15 फलदार पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने आम, जामुन, पपीता, अनार, नींबू और अमरूद जैसे पौधों का रोपण किया। इन पौधों का उद्देश्य क्षेत्र को हराभरा बनाना, पर्यावरण को शुद्ध रखना तथा भविष्य में फलदार वृक्षों के माध्यम से प्रकृति को समृद्ध करना है। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष दीपाली अग्रवाल, पर्यावरण प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सोनी गुप्ता, सचिव अंकिता अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष विनीता आनंद ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष दीपाली अग्रवाल ने कहा कि इनर व्हील क्लब हमेशा से महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रहा है और नए सत्र में भी क्लब जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देगा।
कार्यक्रम में क्लब की सदस्य शोभा सोनी, शोभा कश्यप, ममता कश्यप, प्रीति कश्यप, श्वेता सोनी, अर्चना कश्यप, निशा जायसवाल, रजनी गुप्ता, रुचि अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, डॉ. प्रीति गुप्ता, प्रीति गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments